
01 मार्च को आलोट में पोरवाल समाज युवा शक्ति का राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
01 मार्च 26 कोआलोट में आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पोरवाल समाज के महाधिवेशन में समाज और संगठन से जुड़े अहम विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी, जिनमें प्रमुख हैं-
अंतरजातीय विवाह से जुड़े नियमों में संगठन की भूमिका व समीक्षा,युवती संगठन के विस्तार हेतु विशेष सदस्यता अभियान संगठन विस्तार यात्रा-2026 की रूपरेखा।,आगामी चुनावों में समाज की सहभागिता। सीतामऊ बैठक के निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट देंगे।
आगामी त्रैमासिक बैठक की तिथि व स्थान की घोषणा।
संगठन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को नई दिशा और मजबूत नेतृत्व देने का संकल्प है।
भव्य चल समारोह बनेगा आकर्षण का केंद्र:-
कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 9:30 बजे आगमन से होगी। 10 बजे स्वल्पाहार के पश्चात पोरवाल धर्मशाला (जुना बाजार) से अंबेडकर भवन नगर परिषद आलोट तक विशाल चल समारोह निकाला जाएगा।इस शोभायात्रा में युवा शक्ति, महिला प्रकोष्ठ एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और संगठन शक्ति का परिचय देंगे । दोपहर 12:15 बजे से औपचारिक अधिवेशन प्रारंभहोगा।
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने समाज के समस्त पदाधिकारियों, युवाओं एवं गणमान्यजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है। संगठन को विश्वास है कि यह राष्ट्रीय/प्रदेश अधिवेशन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की ठोस रणनीति तय करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रतलाम आदित्य मंडवारिया द्वारा प्रदान की गई है।



