जे पी नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

जे पी नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
गोरखपुर जे पी नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखपुर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती ने कहा, “शिक्षा के साथ-साथ सहगामी क्रियाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे उनका चहुंमुखी विकास होता है और वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. विनीत मिश्र, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुनागर, जिला उपाध्यक्ष वैदेही शरण यादव, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री अरुण रावत, शिवांश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल, कार्यालय प्रभारी उमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।



