रतलामताल

हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र में नए प्रश्नों का समावेश हुआ,विगत वर्षों से उत्तीर्णाक संभव- विशेषज्ञ श्री भट्ट

हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र में नए प्रश्नों का समावेश हुआ,विगत वर्षों से उत्तीर्णाक संभव- विशेषज्ञ श्री भट्ट

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

17 फरवरी 2026 को अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र हुआ। प्रश्न पत्र स्तरीय था। वैसे सामान्य रूप से जिन प्रश्नों का अनुमान जाता रहा है वे ही प्रश्न पूछे गए हैं। एक खास बात यह रही कि विगत 4 वर्षों में जो प्रश्न परीक्षा में पूछे गए हैं उनसे उत्तीर्णाक संभव है परन्तु उनसे हटकर भी काफी सारे नवीन प्रश्न पूछे गए हैं।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ प्रभारी प्राचार्य प्रमोद भट्ट ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2026 मे 17 फरवरी 2026 को अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र हुआ। प्रश्न पत्र स्तरीय था। वैसे सामान्य रूप से जिन प्रश्नों का अनुमान जाता रहा है वे ही प्रश्न पूछे गए हैं। एक खास बात यह रही कि विगत 4 वर्षों में जो प्रश्न परीक्षा में पूछे गए हैं उनसे उत्तीर्णाक संभव है परन्तु उनसे हटकर भी काफी सारे नवीन प्रश्न पूछे गए हैं हालांकि कठिनाई स्तर सामान्य ही था।

प्रश्नपत्र में 20 अंक के प्रश्न औसत स्तर से ऊपर रहे। पिक्चर गाइडेड कंपोजिशन या वोकेबुलरी बेस्ड क्वेश्चन और ग्रामर के कुछ भाग ने विद्यार्थियों को सोचने पर जरूर मजबूर किया।

प्रश्न पत्र के चार सेक्शन में सरलता और कठिनाई का विभाजन समान रूप से किया गया।

जहां तक कमजोर विद्यार्थियों की बात है, इस प्रश्न पत्र से में उन विद्यार्थियों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

साथ ही उच्च अंक लाने वालों के लिए टाई ब्रेकर क्वेश्चन के द्वारा कठिनाई स्तर रखा गया है।

प्रश्न पत्र के स्तर और विद्यार्थियों और विषय अध्यापकों से चर्चा से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस प्रश्न पत्र से अंग्रेजी विषय का परीक्षा परिणाम सकारात्मक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}