दलौदा पुलिस द्वारा मुल्तानपुरा के 04 चोर को गिरफ्तार कर चोरी हुई 05 क्विंटल लहसुन को किया जप्त

दलौदा पुलिस द्वारा पिछले एक माह में 08 बडी चोरियो का किया खुलासा
दलौदा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा से 05 क्विटंल लहसुन चोरी करने वाली मुल्तानी गेंग के कुल 04 चोर को गिरफ्तार कर चोरी हुई 05 क्विंटल लहसुन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।
थाना दलौदा पर दिनांक 07.02.2026 को फरियादी भेरुलाल पिता गोपाल माली उम्र 26 साल निवासी ग्राम आक्या थाना दलौदा जिला मंदसौर तथा ने मांगीबाई पिता रामलाल माली ने अपने लगभग 05 क्विंटल लहसुन चोरी हो जाने के संबंध में थाना दलौदा पर रिपोर्ट करते थाना दलोदा पर अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विशेष टीम का गठन कर तकनीकी साक्षीयो के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान कर सीसीटीवी कैमरो की मदद से मुल्तानी गेंग को ट्रेस कर गेंग के सदस्य नियाजु टेनी पिता मुख्तियार टेनी निवासी मुल्तानपुरा, फिरोज पिता जाकीर पटेल निवासी मुल्तानपुरा, सादिक पिता फारुक बटला निवासी मुल्तानपुरा, शोहेल पिता साजिद मगुडा निवासी मुल्तानपुरा को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी 05 क्विंटल लहसुन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं ।
गिरफ्तारी- (1) नियाजु टेनी पिता मुख्तियार टेनी निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर
(2) फिरोज पिता जाकीर पटेल निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मंदसौर
(3) सादिक पिता फारुक बटला निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर जिला मदंसौर
(4) शोहेल पिता साजिद मगुडा निवासी मुल्तानपुराथाना वायडीनगर जिला मदंसौर
सराहनीयकार्य- उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाश सिंह बघेल , सउनि तेजसिंह डामर,प्रआर. 55 दिपेन्द्र सिंह पंवार, प्रआर. 133 मुकेश सिंह भदोरिया,आर. 484 युवराज सिंह, आर. 879 गोपाल कृष्ण , आर. 485 कुलश्रेष्ठ सिंह, आर.867 लाजपत राय सेन, आर.876 सागर शर्मा,आर कमल महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।



