पुलिस ने MD फेक्ट्री पर कि कार्यवाही,12करोड़ का केमिकल जब्त, फैक्ट्री से दो को गिरफ्तार किया

पुलिस ने MD फेक्ट्री पर कि कार्यवाही,12करोड़ का केमिकल जब्त, फैक्ट्री से दो को गिरफ्तार किया
गरोठ । थाना क्षेत्र के गांव सुरजना गांव में शनिवार की देर शाम को पुलिस ने एमडी की फैक्ट्री पकड़ी है। शुरुआती सूचना अनुसार पुलिस ने फैक्ट्री में से करीब 12 किलो एमडी व इसको बनाने का केमिकल बड़ी मात्रा में जब्त किया है। जब्त एमडी की अंतरर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है। फैक्ट्री से पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना पर पूरे गांव में घेराबंदी करते हुए दबिश दी। आरोपी खेत पर बने कमरे में एमडी बनाने का काम कर रहे थे। मौके से दो आरोपियों को पकडऩे के साथ ही एमडी बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल के साथ ही उपकरण भी बरामद किए है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक थाना का फोर्स गांव में तैनात था। पुलिस की दबिश के बाद मौके पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री से पुलिस ने बड़ी मात्रा में एमडी भी बरामद की है। देर रात तक मामले में कार्रवाई जारी रही।
एसपी विनोदकुमार मीना ने बताया कि सुरजना गांव में खेत पर बने कमरे में दबिश दी। यहां से दीपक लोहार (32) व सुमित लोहार (19) दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडी बनाने का केमिकल और उपकरण के साथ एमडी भी बरामद की है। जांच की जा रही है।


