मंदसौर जिलासीतामऊ

साहित्य महोत्सव; सीतामऊ पब्लिक स्कूल रहा प्रथम और द्वितीय स्थान पर

साहित्य महोत्सव; सीतामऊ पब्लिक स्कूल रहा प्रथम और द्वितीय स्थान पर

सीतामऊ। नटनागर शोध संस्थान में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आज सफल एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन अवसर पर सीतामऊ पब्लिक स्कूल को आगाज के बाल मेले में स्टॉल और महोत्सव स्थल पर स्टॉल लगाने पर प्रथम स्थान मिला और महोत्सव स्थल पर साज सज्जा में द्वितीय स्थान पर रहा। जिसको कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, शिवानी गर्ग, विधायक महोदय हरदीपसिंह डंग और उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सीतामऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने यहाँ क्रिएटिव कॉर्नर लगाया था, जिसको सभी के लिए खुला रखा। यहाँ पधारे आगन्तुकों ने अपनी-अपनी क्रिएटिविटी इस कॉर्नर पर दिखाई। यहाँ विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, केलिग्राफी, वेस्ट टू बेस्ट सहित क्रिएटिव वस्तुएं प्रदर्शित की। इसमें तीन दिवसीय इस साहित्यिक आयोजन में देशभर से पधारे साहित्यकारों, विचारकों, इतिहासकारों, कलाकारों एवं पर्यावरणविदों ने अपने विचारों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। महोत्सव एक “नॉलेज कुंभ” के रूप में विकसित हुआ, जिसका सभी उपस्थितजनों ने लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}