
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चद्रांवत जडवासा
बरखेड़ी में एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कैरियर मेला एवं 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न
ढोढर। रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील अंतर्गत राजीव गांधी एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ी में आज 29 जनवरी को करियर मेला एवं 12 वी कक्षा का विदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ एजी पठान एवं पिपलोदा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक यादव ने सरस्वती माता का पूजन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय की प्राचार्य शबनम पठान ने बच्चों को देश के प्रति समर्पण एवं सेवा भावी नागरिक बनने एवं शिक्षा के प्रति कर्तव्य निष्ठा रखने हेतु मार्गदर्शन किया,
सरपंच प्रतिनिधि बंशीलाल कुमावत ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉक्टर एजी पठान ने बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने एवं अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने हेतु प्रेरित किया तथा कक्षा 6 टी से 12वीं तक के विद्यार्थी को विभिन्न प्रकार के खेलों में विभिन्न स्तरों पर विजय होने पर पुरस्कार प्रदान किया। विकासखंड अधिक शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक जी यादव ने बच्चों को सत्य निष्ठ एवं इमानदार होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बड़ी-बड़ी चुनौतियों और संघर्षों का सामना करने के लिए तत्पर रहने को कहा ।शिक्षक श्री राजेश कुमावत ने आभार व्यक्त किया ।



