झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज द्वितीय समाधि दिवस मनाया 

आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज द्वितीय समाधि दिवस मनाया 

भवानीमंडी । श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया कि विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से विश्व गौरव दिगंबराचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भावपूर्ण कृतज्ञांजलि का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाजजन अपने घरों से दीपक लेकर आये तथा सभी समाजजनों द्वारा आचार्य श्री के प्रति अपने भाव अर्पित कर आचार्यश्री की महाआरती की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे

गौशाला में गायो को चारा खिलाया:-

द्वितीय समाधि दिवस के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों के द्वारा श्री साईं गोशाला मे गायों को चारा खिलाया गया। आचार्यश्री की प्रिय गो माता की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}