
साध्वी प्रखर व्याख्यात्री चंदनबाला श्रीजी का 51 वा संयम दिवस मनाया गया
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ स्थित श्री जिन कुशल दादावाड़ी परिसर परम पूज्य विचक्षण ज्योति महा मांगलिक प्रदात्री चंद्रप्रभा श्री जी की विदुषी शिष्या चंद्रमणि प्रखर व्याख्यात्री चंदनबाला श्रीजी के 51 वा संयम दिवस हर्ष उल्लास के साथ शुक्रवार को उनकी उपस्थिति में मनाया गया इस दौरान दादा गुरुदेव की पूजन नवरत्न महिला मंडल एवं कुशल विचक्षण बहू मंडल द्वारा साध्वी मंडल की उपस्थिति में पढ़ाई गई इस दौरान ट्रस्ट मंडल के सचिव बसंत सिंह श्रीमाल कोषाध्यक्ष सुरेश बांठिया, ट्रस्टी नितेश बांठिया सुनील चोपड़ा उपस्थित रहे।



