
प्राचार्य श्री भट्ट को जन्मदिन पर शाल स्मृति चिन्ह भेंटकर, मालाएं पहनाकर दी बधाई शुभकामनाएं
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के संकुल प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट का शनिवार को जन्मदिन भव्यता पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद, पत्रकार और सेवानिवृत प्रधानाध्यापक शिव शक्ति शर्मा, सरोज शर्मा, पेंशनर एसोसिएशन के प्रताप नारायण दीक्षित, श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, पटवारी प्रशांत शुक्ला, शिक्षक कारू लाल माली, रमेश परमार ,शंकर लाल प्रजापत,मंजूबाला सूर्यवंशी,सीमा उपाध्याय, राजेश कुमावत, शैलेंद्र चौधरी, सत्यनारायण राठौड़ ,वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोक शर्मा ,राजेश कुमावत, शुजाअत मोहम्मद खान, ओमप्रकाश परमार, दिनेश पांचाल, अमित रामावत, अनिल माली, मोहम्मद असलम खान ,जन शिक्षक परशुराम कापड़िया ,अशोक शर्मा ,राजेश कुमावत,संजय जैन ,भेरुलाल परमार, मुंडला कलां के प्राचार्य कालूराम सूर्यवंशी, दशरथ सिंह चौहान, बसंत शर्मा, महेंद्र सिंह डोडिया, सुरेश परमार , दशरथ सिंह डोडिया,बसंत शर्मा, राजेश शर्मा, कैलाश चंद्र देवराया, राजकुमार बामनिया, अनिल पाटीदार, तरुण शर्मा, दिनेश गौतम, अमरचंद मालवीय अनिल राठौड़, जितेंद्र राठौड़, दिनेश शर्मा, भागीरथ मालवीय, मड़िया परमार, मिर्जा शकील बैग, श्याम वैष्णव, पंपा धाकड़ ,हर्षिता बैरागी, नाजनी मंसूरी, अंजलि श्रीवास्तव,ज्योति सोनी, समाजसेवी ईश्वर लाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं ईष्ट मित्रों ने श्री भट्ट का स्वागत किया ।शाल, श्रीफल भेंटकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया गया।श्री भट्ट को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। कार्यक्रम समापन पश्चात प्रीति भोज आयोजित किया गया एवं गीतकारों ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।



