नीमच

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी

अपर कलेक्‍टर श्री कलेश एवं ए.एस.पी.श्री सिसौदिया की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न

गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, भव्‍य परेड की सलामी लेगी

अपर कलेक्‍टर श्री कलेश एवं ए.एस.पी.श्री सिसौदिया की उपस्थिति में फायनल रिर्हसल सम्पन्न

नीमच – जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रं.-2 नीमच पर आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर भव्‍य परेड की सलामी लेगी। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें झण्‍डा वंदन किया जाएगा। मुख्य समारोह में प्रातः9.00 बजे प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगी तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच,सशस्त्र पुलिस बल,जिला पुलिस बल के जवानों और वन विभाग, नगर सेनाएंव एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन स्काउट की टुकडी भी शामिल होगी।

इस अवसर पर नगरपालिका ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,कृषि,आदिम जाति कल्याण,लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण,जिला पंचायत,उद्यानिकी,जल संसाधन,ग्रामीण यांत्रिकी,महिला एंव बाल विकास विभाग सहित विभिन्न 14 विभागों द्वारा विकास गतिविधियों योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस पर विकासखंड,ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी भी निकाली जायेगी।

अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश ,ए.एस.पी. श्री नवलसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में गंणतत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल(अंतिम पूर्वाभ्यास) शनिवार को शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 नीमच के मैदान पर किया गया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने भव्‍य मार्च पास्ट परेड प्रस्‍तुत की तथा विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिर्हसल में अपर कलेक्‍टर एवं ए.एस.पी.ने भव्‍य परेड का निरीक्षण कर,परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन, एसडीएम संजीव साहू, नगरपालिका सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}