नीमच

मनरेगा बचाओ संग्राम को मिल रहा है व्यापक समर्थन -तरुण बाहेती

मनरेगा बचाओ संग्राम को मिल रहा है व्यापक समर्थन -तरुण बाहेती

नीमच -लोग जब तक चैन से नही बैठेंगे जब तक सरकार मनरेगा कानून को वापस नहीं लेती हैं ।हम काम के अधिकार और प्रत्येक श्रमिक के सम्मान की रक्षा के लिए लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ।मनरेगा बचाओ संग्राम देश के 2.5लाख ग्राम पंचायतों और करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है भारत के करोड़ों लोगों की जीवन रेखा बन चुकी मनरेगा योजना पर सरकार ने बुलडोजर चला दिया है ।और इसी के चलते हैं मनरेगा बचाओ संग्राम को मिल रहा है व्यापक समर्थन ,यह देशव्यापी संघर्ष काम के अधिकार,और जवाबदेही के संवैधानिक अधिकार की बहाली के लिए है और आप सभी इस आंदोलन से जुडिये उक्त बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण -2 द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित मनरेगा चौपाल कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । मनरेगा चौपाल का कार्यक्रम पालसोडा ,पिपलिया व्यास ,बामनिया ,भंवरासा ग्रामो मे आयोजित किया गया ।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान (भवरासां),कार्यक्रम प्रभारी राकेश जावरिया,कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा ,मंडलम में अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।एवं कहां की कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं और कहा कि जब तक सरकार मनरेगा कानून को वापस नहीं लगी मनरेगा बचाओ संग्राम चलता रहेगा एव मजदुरो के अधिकारके लिए कांग्रेस सदैव खड़ी रहेगी ।इस अवसर पर मनरेगा चौपाल ग्राम पंचायत का गठन किया गया जिसमे पालसोडा अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार,भंवरासा अध्यक्ष पदम सिंह चौहान,बामनिया गोपाल व्यास को बनाया गया ।इस अवसर पर कांग्रेस जन एवं ग्रामीण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}