11.420 किलो डोडा चूरा के साथ पंजाब की 02 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया, पुलिस की लगातार तीन दिनो में तिसरी करवाई

11.420 किलो डोडा चूरा के साथ पंजाब की 02 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया, पुलिस की लगातार तीन दिनो में तिसरी करवाई
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )भवानीमंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार दिनो में तीसरी कार्रवाई की । सोमवार को अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ पंजाब की 02 महिला तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 11 किलो 420 ग्राम अवैध मादक डोडा चुरा जप्त किया। किसी कार्रवाई में आर पी एफ रामगंजमंडी का भी सहयोग रहा ।
थानाधिकारी श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम के दौरान श्रीछतरपुरा में दो महिला 01 मनजीत कौर पत्नी श्री गुरमीत सिंह 02 मनजीत कौर पत्नी श्री टेहल सिंह को रोककर महिला पुलिसकर्मी द्वारा उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 11 किलो 420 ग्राम डोडा चुरा को जप्त कर दोनो तस्कर महिलाओ को गिरफतार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस की विशेष टीम का गठन कर पंजाब की दोनों महिला तस्करों किया गिरफ्तार :-
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया की भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन मे प्रमोद कुमार थानाधिकारी के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा आसुचना संकलन एवं मुखबीर की सुचना पर एवं श्री सत्यव्रत आर्य आर.पी.एफ. रामगंजमंडी के सहयोग से गश्त के दौरान श्रीछतरपुरा थाना भवानीमण्डी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए महिला 01 मनजीत कौर पत्नी श्री गुरमीत सिंह 02 मनजीत कौर पत्नी श्री टेहल सिंह को गिरफतार करते हुए महिला तस्करो के कब्जे 11 किलो 420 ग्राम डोडा चुरा को जप्त किया गया।
भवानीमंडी पुलिस द्वारा लगातार 3 दिनों में मादक पदार्थ के तस्करो पर तीसरी करवाई :-
भवानीमंडी पुलिस में शनिवार को आमलिया खेड़ा गांव में 2 किलो एम डी एम ड्रग्स और 130 लीटर केमिकल बरामद किया था । रविवार को भी पंजाब की एक महिला तस्कर से 9 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा जप्त किया था ।और सोमवार को 11 किलो 420 ग्राम डोडा चूरा के साथ पंजाब की दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया ।पुलिस की है 3 दिन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ तीसरी करवाई है जिसमें इस दौरान पहली बार तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।तथा आमलिया खेड़ा प्रकरण के तीन पुरुष तस्कर अभी भी फरार है ।
पंजाब की गिरफ़्तार आरोपी महिला तस्कर :-
01. मनजीत कौर पत्नी श्री गुरमीत सिंह जाति राय सिख उम्र 40 साल निवासी शेरपुर ताइबान पुलिस थाना धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब)
02. मनजीत कौर पत्नी श्री टेहल सिंह जाति राय सिख उम्र 44 साल निवासी शेरपुर ताइबान पुलिस थाना धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब)
पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम :- श्री प्रमोद कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी, श्रीमति सुगन मेहर सउनि पुलिस थाना भवानीमंडी, श्री सत्यव्रत आर्य हाल कानि यु.आई.एन. नंबर 0802615 आर.पी.एफ. रामगंजमंडी, श्री महेश कुमार कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी, श्री हरिराम कानि. 1258 पुलिस थाना भवानीमंडी, श्रीमती मिनता महिला कानि. 1139 पुलिस थाना भवानीमंडी. श्री दिनेश कुमार कानि 469 पुलिस थाना भवानीमण्डी



