
ताल कृषि उपज मंडी प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्माताल कृषि उपज मंडी प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ ।इसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों हिंदू सम्मिलित हुए। हिंदू सम्मेलन में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वामी मधुसूदनानंद गिरी महाराज अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सहकार्यवाह आकाश चौहान , (पेटलावद), खेड़ी कालिका माता धाम लखनेटी के सुरेंद्र महाराज एवं राष्ट्रीय सेविका समिति की वर्षा रुनवाल ( जावरा)अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी मधुसूदनानंद गिरि महाराज ने कहा कि हिंदू पूरे विश्व के कल्याण की कामना करता है। आज भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता है ।क्योंकि हिंदू सहनशील और संयमी होता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहना बहुत आवश्यक है। उन्हें शास्त्र के साथ शस्त्र की भी आवश्यकता है ।वर्तमान दौर में तभी अपनी रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं में जाति व्यवस्था कभी नहीं रही। केवल वर्ण व्यवस्था थी। लेकिन मुगलों और अंग्रेजों ने हिंदुओं में जातिगत भेदभाव उत्पन्न किया। विभाग सहकार्यवाह आकाश चौहान ने कहा कि हिंदू केवल स्वयं की नहीं बल्कि सृष्टि के सभी प्राणियों के कल्याण की कामना करता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एक सूत्र में पिरोने के लिए 100 वर्ष पहले केशव राव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना की थी। 100 वर्ष के बाद समाज के भीतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक की विचारधारा सभी के बीच समाहित हो चुकी है ।राष्ट्रीय सेविका समिति की वर्षा रुनवाल ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए संघ के पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिनों ने सरस्वती वंदना एवं पंच परिवर्तन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत जय मां अंबे हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक ईश्वरलाल पाटीदार, सहसंयोजक भेरूलाल माली एवं शिवानी पाटीदार ने किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने सबसे पहले गौ पूजन किया एवं बाद में सनातन धर्म एवं प्राचीन भारत पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।कार्यक्रम में भंडारा समिति, बाबा रामदेव समिति, अंबे माता मंदिर ,बालाजी मंदिर ,गोपीनाथ मंदिर, कन्या भोज गौशाला रोड ,नरसिंह मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, मंदिर घाट, यंग माइंड वेलफेयर सोसाइटी, गौशाला समिति , न्यू आर्यवीर स्कूल ,सरस्वती शिशु मंदिर, मुक्तिधाम समिति,अन्नपूर्णा भोजनालय समिति ,सफाई मित्रों एवं कोरोना कल में सेवा देने वाली विभिन्न समितियों का सम्मान भी किया गया ।कार्यक्रम में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। बाद में उपस्थित जनसमूह ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया।



