नीमच

9 जनवरी को वैष्णव बैरागी समाज मनाएगा जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की जयंती

9 जनवरी को वैष्णव बैरागी समाज मनाएगा जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की जयंती

नीमच |वैष्णव बैरागी समाज द्वारा प्रतिवर्षनुसार जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती का आयोजन 9 जनवरी को नीमच के टाउन हॉल में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे भव्य शोभायात्रा से होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन हॉल पहुँचेगी। शोभायात्रा में संत-महात्मा, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

शोभायात्रा के उपरांत टाउन हॉल में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में संतों के सान्निध्य में जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता एवं भक्ति आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथिगण पवन जी पाटीदार प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, भाजपा जिलाध्यक्ष वन्दना जी खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिँह जी परिहार, व नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति जी चोपड़ा के उद्बोधन भी होंगे।

धर्मसभा के पश्चात समाजजनों एवं अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है।

वैष्णव बैरागी समाज ने समस्त समाजजनों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}