देश

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में POSH एक्ट 2013 पर दिया गया जागरूकता प्रशिक्षण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने की पहल

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में POSH एक्ट 2013 पर दिया गया जागरूकता प्रशिक्षण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने की पहल

उदयपुर, 6 दिसंबर 2025: सुपीरियरसुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण (POSH) एक्ट 2013 के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। समूह के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेज लिमिटेड, इंडो यूरोपियन ब्रेवरीज लिमिटेड तथा सुपीरियर पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी सभी प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण का मुख्य फोकस कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यौन उत्पीड़न के खिलाफ उपलब्ध कानूनी अधिकारों और प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में बॉम्बे हाई कोर्ट की एडवोकेट किरण मिश्रा ने विशेषज्ञता के साथ विषय को सरल भाषा में समझाया। उनके साथ सुपीरियर ग्रुप की आईसीसी कमेटी मेंबर एवं कॉर्पोरेट एचआर अधिकारी साक्षी वैश्य ने सत्र का कुशल संचालन किया।प्लांट स्तर पर आईसीसी टीम की सदस्यों—विनती, मंझरी सिंह, चेतना, स्नेहा, दीपाली दुबे एवं करिश्मा कौल—ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जबकि प्लांट एचआर टीम—मनीष मिश्र, तुषार, कंचन चक्रवर्ती, अतुल शर्मा, बालाजी एवं अभितेश्वर सिंह—ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया। प्रशिक्षण सत्र में POSH एक्ट के सभी प्रावधानों, शिकायत निवारण प्रक्रिया, समयबद्ध जांच तथा विधिक अधिकारों-शक्तियों पर विस्तृत चर्चा हुई। विजुअल पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जटिल विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे सत्र अत्यंत संवादात्मक हो गया। उपस्थित कर्मचारियों के सवालों ने इसे और अधिक उपयोगी बना दिया।कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें वैष्णवी, रानी, प्रिया माधवी, दर्शना, साक्षी इंद्राणी, अनुपमा, प्रभा, मनोजा, ऊषा, खुशबू, स्वाति, रीया, श्रेया एवं किरण जैसी महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। समूह के सीईओ श्री आशीष शेट्टी ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कंपनी नेतृत्व सदैव कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं हित संरक्षण को सर्वोपरि मानता है तथा इसी दिशा में यह प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कदम है।”कार्यक्रम के समापन पर सुपीरियर ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने सभी वक्ताओं, टीम सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को निरंतर संचालित किया जाएगा, जिससे सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक कार्य वातावरण की संस्कृति को और मजबूत किया जा सके।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}