
नवोदय विद्यालय आलोट के प्रवेश परीक्षा के 3143 प्रवेश पत्र जारी
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 म प्र के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि आगामी आगामी सत्र 2026 – 27 के लिए कक्षा छठी में 80 सीटों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के पंजीकृत 3143 आवेदकों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए।
नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 के अंतर्गत आने वाले विकासखंड में आलोट के 1132 बा जना के 1018 एवं जावरा के 993 प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए।
प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोट बाजना जावरा एवं खंड स्त्रोत समन्वयक आलोट बा जना जावरा को भी को भी प्रेषित कर दिए गए हैं, समस्त जन शिक्षकों से अनुरोध है कि वह अपने विकासखंड के प्रधान पाठकों को सूचित कर समस्त आवेदक के प्रवेश पत्र प्रदान करवाने की कृपा करें जिससे समस्त अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र मिलना सुनिश्चित हो जाए।
किसी भी आवेदक को प्रवेश पत्र मिलने में समस्या हो तो वे प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय खामरिया आलोट में कार्यालय समय में संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं, प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से आलोट बाजना जावरा के विभिन्न 10 केंद्रों पर आयोजित होगी।



