भानपुरामंदसौर जिला

सी.एम.सी.एल. डी.पी. के छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती मनाई 

सी.एम.सी.एल. डी.पी. के छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती मनाई 

भानपुरा-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक भानपुरा द्वारा अनुसूचित जनजाति समाज के आराध्य देव भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जन्म जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष कैलाश जी राणा थे।
सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अपने उद्बोधन में राणा जी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने कई सेवा कार्य के कारण ही उन्हें भगवान कहा जाता हे तथा हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए समाज उन्हें श्रद्धा पूर्वक “धरती आबा”के नाम से भी जाना जाता है।
भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आदिवासी अस्मिता, भूमि अधिकार और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में इनका महत्वपूर्ण योगदान जाना जाता है । ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी ने अपने उद्बोधन में बताया कि 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में इस दिन को मनाया जाता हे, देशभर में उनके नाम से कई विश्वविद्यालय, संस्थान और स्मारक स्थापित किए गए हैं। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आज भी युवाओं समाज सुधारको और आदिवासी समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
कार्यक्रम में परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया, लोकेश कुमार जांगड़े जगदीश मिश्रा थे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाताअनिल बागड़ी ने किया तथा आभार ललित प्रजापति द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}