मंदसौरमंदसौर जिला

पशुपतिनाथ मंदिर पर पं. रूद्रदेव त्रिपाठी की शिव महापुराण कथा का पुराण पौथी यात्रा से हुआ शुभांरभ

पशुपतिनाथ मंदिर पर पं. रूद्रदेव त्रिपाठी की शिव महापुराण कथा का पुराण पौथी यात्रा से हुआ शुभांरभ

मंदसौर। नगर में 5 नवंबर बुधवार को भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर भव्य प्रतिष्ठा पाटोत्सव 65 वें वर्ष पर 11 दिवसीय आयोजन में पशपुतिनाथ सभाग्रह में आयोजित पं. रूद्रदेव त्रिपाठी के मुर्खाबिंद से शिव महापुराण कथा के दौरान प्रथम दिवसीय आयोजन के शुभारंभ में सुदर्शन कालोनी, पशुपतिनाथ परिसर से पुराण पौथी यात्रा बैंड-बाजे, ढोल-ढमाके के साथ निकाली गई। इस पौथी यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं भक्तजनों ने भाग लिया। आयोजन में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, विशेष अतिथि नगर पालिका सीमएओं व डिप्टी कलेक्टर अनिता चकौटीया, मेला सभापति श्रीमती प्रतिभा विक्रम भैरवे पौथी यात्रा में शामिल हुए। राष्ट्रीय कथा व्यास पं. श्री रूद्रदेव त्रिपाठी का सम्मान कथा आयोजन समिति के राधेश्याम मारू, पं. महेश दुबे, दिनेश सौलंकी द्वारा किया गया। शिव महापुराण कथा पं. रूद्रदेव त्रिपाठी के मुर्खाबिंद से पं. रूद्रदेव त्रिपाटी ने वर्णन में कहा कि संत के दर्शन और भगवान की कथा भारर्तीय रिर्जव बैंक के नोट से नही मिलता। कोई भी आयोजन में तीन सुत्रो का होना बहुत आवश्यक है, वे तीन सुत्र ईच्छा, प्रयत्न, अनुकंपा है। ये तीनो सुत्र जब तक समनव्य नही होते तब तक कथा नही हो सकती है। आयोजन करने के लिये प्रयत्नशील होना पड़ेगा। जब तक भगवान पशुपतिनाथ की कृपा आप पर नही होगी तब तक ये आयोजन नही होगा। इस कथा के वर्णन में पं. रूद्रदेव त्रिपाटी ने प्रथम दिवसीय शिव महापुराण कथा का विस्तारीकरण किया। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तजनों ने कथा का श्रर्वण किया। पं. श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री द्वारा बताया गया कि 11 दिवसीय आयोजन में भागवत विचार संसथान द्वारा आयोजित यह शिव पुराण कथा व्यासपीठ पर राष्ट्रीय कथा व्यास पं. श्री रुद्रदेव त्रिपाठी जावद वाले के मुर्खाबिद से 5 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}