सुवासरामंदसौर जिला

नवरात्रि महोत्सव पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन ज्योति की ज्वाला की किरणों से पोरवाल परिणय रिसोर्ट में सम्पन्न 

नवरात्रि महोत्सव पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन ज्योति की ज्वाला की किरणों से पोरवाल परिणय रिसोर्ट में सम्पन्न 

 

पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर में स्थानीय नया शिशु मंदिर रोड एवं बोरखेड़ी रोड के पास पोरवाल परिणय रिसॉर्ट सुवासरा पर आयोजित नवज्योति गोल्डन जुबली नवरात्रि महोत्सव 50वे नवरात्रि महोत्सव पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 5- 10- 2025 वार रविवार को शाम 5:30 बजे पोरवाल परिणय रेसॉर्ट सुवासरा में रखा गया था । वही नव ज्योति गरबा मंडल में 9 दिन तक माता रानी के दुर्गा स्वरूप की डांडिया स्वरूप पिया नृत्य, नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं, बहनों, मातृशक्तियों युवक युवतियों द्वारा एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया । वही बच्चों और बहनों एवं मातृ शक्तियों , युवक युवतियों को पुरस्कार वितरण कर कन्या भोज का आयोजन भी करवाया गया । आयोजक समिति के द्वारा पुरस्कार का वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पोरवाल समाज के अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, प्रायोजक अनिल धनोतिया, मुकेश सालवी पटवारी, जगदीश सेठिया, देवेश गोयल, महेश धनोतिया, पार्षद सभापति रिंकू सोनी, पार्षद पति प्रकाश जयसवाल (नानू), जगदीश धनोतिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह दुंगावत, वही 35 वर्षों से कोषाध्यक्ष पद पर कार्य करने वाले महेश धनोतिया एवं सचिव पद पर कार्य करने वाले कैलाश गुप्ता का नवज्योति गरबा मंडल पर निस्वार्थ भाव से सहयोग रहता है।

वही अतिथियों का स्वागत समारोह स्वागत समिति सदस्य अशोक जायसवाल, महेश धनोतिया, कैलाश गुप्ता, पवन मुनिया, राजेश पोरवाल, रॉबिन सिंह होंडा, आदित्य जैन, विवेक डपकरा, प्रेम ठक्कर, मनीष डपकरा आदि द्वारा किया गया। महिला मंडल की मात्र शक्तियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। वही कार्यक्रम का सफल संचालन संजय डपकरा ने किया अंत में आभार पवन मुनिया के द्वारा माना गया । उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम कोरियोग्राफर मिताली भावसार मंदसौर ने एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}