भोपालमध्यप्रदेश

जीएसटी घटने के बाद भी सामान सस्ता न मिले तो कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कर सकेंगे शिकायत

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने हेल्पलाइन नं. 8800001915 जारी किया

जीएसटी दरें घटने के बाद वस्तुओं और सेवाओं के दाम वाकई घटे या नहीं, इसकी अब सरकार सख्त निगरानी करेगी। सेंट्रल और राज्य जीएसटी अधिकारियों को 54 जरूरी वस्तुओं की सूची देकर दामों पर नजर रखने को कहा गया है। अब उपभोक्ताओं को भी सीधे शिकायत करने की सुविधा मिल गई है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 22 सितंबर से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन और आईएनजीआरएएम पोर्टल पर जीएसटी से जुड़ी शिकायतों के लिए

कल से अमूल घी 40 रु. सस्ता, रेल नीर के दाम घटे-:

अमूल ने घी, बटर, अल्ट्रा-हाई टेंपरेचर मिल्क, चीज, पनीर, चॉकलेट्स जैसे 700 प्रोडक्ट के दाम घटाए। 22 से अमूल घी 40 रुपए सस्ता मिलेगा। रेलवे ने पानी की बोतल रेल नीर की कीमत 1 रु. घटाई। एक लीटर की बोतल 15 के बजाय 14 रु. में मिलेगी।

अलग कैटेगरी शुरू की है। कार-बाइक, बैंकिंग, वाइट गुड्स और एफएमसीजी जैसी श्रेणियां इसमें शामिल हैं।

काम की बात-:

यहां कर सकते हैं शिकायत-

22 सितंबर से घटी दरों का लाभ नहीं मिले तो राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर शिकायत कर सकते हैं। यहां 17 भारतीय भाषाओं में शिकायत कर सकते हैं।

कंज्यूमर हेल्पलाइन नं. 8800001915 पर मैसेज या वॉट्सएप कर सकते हैं। समस्या 1800114000 पर भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायत सुबह 8 से शाम 8 बजे तक दर्ज होंगी।

==============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}