मेनपुरिया मे स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत स्वच्छता सेवा एवं वृक्षारोपण किया

मेनपुरिया मे स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत स्वच्छता सेवा एवं वृक्षारोपण किया
मंदसौर। नवांकुर सखियों ने स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्म दिवस पर सरंपच की अध्यक्षता में स्वच्छता सेवा एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण कार्य किया गया। म. प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देशन में मेंटर्स उषा सोलंकी ने नवांकुर सखियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का धूमधाम से जन्म दिवस मनाया नवांकुर सखियों ने पौधे तैयार किए वह श्री मोदी के जन्म दिवस पर मेनपुरिया भारत माता चौराहा नवांकुर सखी सरपंच श्रीमती चंपा बाई ओंकार माली कि अध्यक्षता में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंदसौर जिले की हर पंचायत में मनाया जा रहा है इसमें अधिक से अधिक हमारे नवांकुर सखियां ने स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं का चेकअप नि :शुल्क किया जा रहा है आप सभी महिलाएं इस अभियान से जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ ले कार्यक्रम मैं कई महिलाएं मौजुद थी।



