
मध्यदेशीय वैश्य महासभा की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, राजेश मद्धेशिया बने अध्यक्ष
गोरखपुर पीपीगंज मध्यदेशीय वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम 7 बजे अंबिका मैरेज हाल, पीपीगंज में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही, जिसने इसे पूर्ण रूप से सफल बनाया।बैठक में सर्वसम्मति से राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें राजकुमार मद्धेशिया को महामंत्री, प्रमोद कुमार मद्धेशिया को संगठन महामंत्री, प्रभात उर्फ शुभम मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष, और सुशील मद्धेशिया को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर बेचू मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, और अंगद मद्धेशिया का चयन हुआ।संगठन की गतिविधियों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए पत्रकार आकाश मद्धेशिया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उनसे अपेक्षा की गई कि वे संगठन की छवि को सशक्त बनाएंगे। वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं में तालमेल के लिए रामानंद दाढ़ी को समन्वय संयोजक बनाया गया।बैठक में युवा इकाई का भी गठन किया गया। गौतम मद्धेशिया को युवा इकाई का अध्यक्ष, शनि मद्धेशिया को महामंत्री, विराज मद्धेशिया को संगठन मंत्री, और विक्की मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर अजय मद्धेशिया और अभिषेक मद्धेशिया, जबकि मंत्री पद पर प्रशांत मद्धेशिया और संदीप मद्धेशिया का चयन हुआ।बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गणेश मद्धेशिया ने की। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज को एकजुट होकर आगे ले जाना इस टीम का लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम का समापन प्रदेश मंत्री शरद मद्धेशिया ने किया, जिन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम समाज को नई दिशा देगी।बैठक में श्रवण कुमार मद्धेशिया, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया, श्रवण मद्धेशिया जय भगवान, योगेन्द्र मद्धेशिया, ध्रुव मद्धेशिया, अनिरुद्ध मद्धेशिया, भगवती प्रसाद मद्धेशिया, रामनारायण मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया, ओरीलाल मद्धेशिया, बेचन मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।