नपं ताल द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृहद पौधारोपण किया गया

नगर परिषद ताल द्वारा आज 24 जुलाई को निकाय में वृहद पधारोपण, हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में “एक पेड़ मां के नाम” अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत नवीन आवटित भूमि आलोट रोड़ स्थित ताल पर पौधारोपण किया गया,जिसमे श्रीनाथ आश्रम के महंत योगी प्रकाश नाथ, ताल तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ताल थाना प्रभारी तूर सिंह डाबर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार पार्षद सखावत मोहम्मद गुड्डू खान गोवर्धन लाल पोरवाल पंकज शुक्ला हारुण खान पठान मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ संकुल प्राचार्य विनोद शर्मा प्रमोद भट्ट महिला बाल विकास सुपरवाइजर मोनिका शुक्ला सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।