मंदसौर जिलासीतामऊ

श्री राम शा. उत्कृष्ट उ.मा विद्यालय में एनसीसी के छात्र सैनिकों की भर्ती की गई

श्री राम शा. उत्कृष्ट उ.मा विद्यालय में एनसीसी के छात्र सैनिकों की भर्ती की गई

सीतामऊ। 5 म.प्र. बटालियन एनसीसी मंदसौर के कमान अधिकारी कर्नल ज्योति प्रकाश के मार्गदर्शन में बुधवार को श्री राम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामऊ (ट्रुप नंबर 187 ) में एनसीसी के छात्र सैनिकों की भर्ती की गई । जिसमें 5 म.प्र. बटालियन एनसीसी मंदसौर के सूबेदार जयराम बड़क, हवलदार रघुते प्रवीण एवं जीसीआई खुशी सिसौदिया द्वारा कक्षा नौवीं के लगभग 70 छात्रों का शारीरिक परीक्षण और दौड़ का आयोजन किया गया और उनकी शारीरिक फिटनेस की जांच की गई। इसके बाद छात्रों की लिखित परीक्षा भी ली गई।जो छात्र एनसीसी के लिए फिट पाए गए उनको एनसीसी के प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया गया ।उल्लेखनीय है कि यह छात्र 2 वर्षों तक एनसीसी में सहभागिता करेंगे और 2 वर्ष के बाद A सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को A सर्टिफिकेट दिया जाएगा, यह सर्टिफिकेट भविष्य में शासकीय सेवा के लिए काम आएगा। इस अवसर पर श्रीराम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव त्रिपाठी, एनसीसी अधिकारी शैलेंद्र जैन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}