
आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर ताल भाजपा मंडल के नेतृत्व में काला दिवस मनाते हुए मीसाबंदियों का किया स्वागत
ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा
आज से 50 वर्ष पूर्व 25जून सन् 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा कांग्रेस शासन में देश की अंदरूनी स्थिति को खराब बताते हुए देश में आपातकाल लगा दिया गया और रातोंरात हजारों भाजपा नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और उनके विरुद्ध काफी अत्याचार हुए जिसे झेलने में ताल नगर के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी मांगीलाल परमार ,रामचंद्र शर्मा,रमेश पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद महेश्वरी का सम्मान कर स्वर्गीय शांति लाल मेहता , स्वर्गीय बाबूलाल मेहता को स्मरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ के नेतृत्व में आत्मीयता के साथ स्मरण किया गया उनके द्वारा आपातकाल के समय हुए घटनाक्रम एवं अत्याचारों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा भी किया गया।इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य उपस्थित थे।