औरंगाबादअपराधघटनाबिहार

सांसद और पूर्व विधायक को नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर  जान से मारने की दी धमकी। 

सांसद और पूर्व विधायक को नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर  जान से मारने की दी धमकी।

 

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता

 

 

 

एक तरफ जहाँ बिहार के कई जिलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी कर नक्सलियों की कमर तोड़ी जा रही है। वहीँ नक्सली अपनी कार्रवाई से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सलियों ने औरंगाबाद के सांसद को धमकी दी है।

बीजेपी सांसद सुशील सिंह को नक्सलियों ने धमकी देते हुए गांव में पोस्टर चिपकाया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह को भी नक्सलियों ने धमकी दी है। पर्चा भाकपा माओवादी की तरफ से चिपकाया गया है। पोस्टर में कहा गया है की सांसद सुशील सिंह जबतक अपने क्षेत्र में नहर नहीं लाएंगे। तब तक क्षेत्र में घूमने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आप को प्रतिबंधित करती है।

यदि आप आदेश नहीं मानेंगे तो माओवादी का विरोध झेलना पड़ेगा। वहीँ कहा गया है की पूर्व विधायक गोह रणविजय सिंह आप का भी वही हाल किया जाएगा जो पिसाय के सुशील पांडे का किया गया। जिसका शव आज भी गरीब किसान के खेत का उपज बढ़ा रहा है।

गोह चौक पर अपने सामंतवादी सोच और आप रंगदारी पूर्वक जो बैठते हैं वही तुम्हारे पार्टी कार्यालय और तुम को उड़ा दिया जाएगा। अपना सोच बदलो मार्क्सवादी कभी खत्म नहीं होते और हमारे सभी कामरेड जो जेल में बंद या बाहर है। सभी तुम्हारे हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। कभी भी तुम्हारा विचारधारा बदला जा सकता है। लाल सलाम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}