
बालक उमावि ताल में उमंग दिवस मनाया-विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से वित्तीय एवं तनाव प्रबंधन का दिया संदेश
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में मंगलवार को उमंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वित्तीय प्रबंधन, ‘मैं हूं राजा’ एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर आधारित नाटकों की प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने किशोरावस्था में आने वाली विभिन्न चुनौतियों एवं उनके समाधान का संदेश दिया।
उमंग दिवस की रूपरेखा पर उमंग प्रभारी रमेश परमार ने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राकेश जैन, टीना धाकड़, ज्योति पाटीदार, सीमा उपाध्याय, घनश्याम रायकवार, राजेश शर्मा एवं प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं, मानसिक तनाव तथा उनसे निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
नाटक प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कारूलाल माली, मंजूबाला सूर्यवंशी, दिनेश शर्मा, अनिल माली, जितेंद्र राठौड़ एवं अनिल राठौड़ सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।



