सेवामंदसौर जिलासुवासरा

शिक्षक परिवार ने पेयजल प्याऊ का शुभारंभ, एवं शिक्षक एवं सैनिक राखी अभियान कि मातृशक्तियों  का सम्मान किया गया 

शिक्षक परिवार ने पेयजल प्याऊ का शुभारंभ, एवं शिक्षक एवं सैनिक राखी अभियान कि मातृशक्तियों  का सम्मान किया गया 

पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर के  तहसील रोड विश्रामगृह  के समीप शिक्षक परिवार, सुवासरा द्वारा जनसेवा की भावना से शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ, 20 सितंबर रविवार  विधायक हरदीप सिंह डंग,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ विजय पाटीदार मंदसौर के प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ एवं शिक्षक पंडित दशरथ भाईजी, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंस सहित शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामई उपस्थिति में किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराना सराहनीय जनसेवा है। गर्मी एवं आवागमन के दौरान इस प्रकार की प्याऊ लोगों की प्यास बुझाने में उपयोगी साबित होती है।

इसके पश्चात सुवासरा नगर के नया शिशु मंदिर रोड स्थित बोरखेड़ी रोड के पोरवाल परिणय रिसोर्ट में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सुवासरा तहसील क्षेत्र के पूर्व में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

सैनिकों के लिए राखी अभियान में सहयोग करने वाली मातृशक्ति का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुवासरा नगर की मातृशक्ति द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए चलाए गए राखी अभियान में सहयोग करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया।

इस अभियान के तहत सुवासरा नगर के विभिन्न स्थानों एवं विद्यालयों में बॉक्स रखकर सैनिक भाइयों के लिए राखियां एकत्रित की गई थीं। अभियान में लगभग 9 हजार राखियां एकत्रित कर सैनिक भाइयों के लिए भेजी गईं।

राखी संग्रह अभियान में अधिमान्यता एकता कल्याण संघ की तहसील अध्यक्ष श्रीमती किमी चौधरी, शिक्षिका श्रीमती अर्चना मालवीय, सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया, शिक्षिका श्रीमती बबीता शर्मा, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती वर्षा हरवानी, सफल अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती संगीता काला सहित अनेक मातृशक्तियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विधायक हरदीप सिंह डंग द्वारा अभियान में योगदान देने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश गुप्ता द्वारा किया। समारोह में शिक्षक6 परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पश्चात सुरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर बीआरसी डॉ पिंकी मंसूरी मैडम, सीतामऊ, भाजपा मंडल महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा (देवरिया), मंडल महामंत्री गोविंद मेहर सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}