सीतामऊ में बैंक ऑफ इंडिया का नये सुसज्जित भवन में शुभारंभ

सीतामऊ में बैंक ऑफ इंडिया का नये सुसज्जित भवन में शुभारंभ
सीतामऊ। वर्षों से बैंक ऑफ इंडिया कि सीतामऊ शाखा कार्यालय बैक का संचालन महाराणा प्रताप लदुना चौराहे पर किया जा रहा था। यहां सड़क पर कंजेस्टिव एरिया होने और बार बार भीड़ जाम लगने से आवागमन के साथ बैंक के ग्राहकों को भी परेशानी हो रही थी।इसी को लेकर बैंक प्रबंधन द्वारा बैंक कि शाखा के संचालन स्थल मंदसौर रोड़ सरस कुंवर एवं श्री राम विद्यालय के सामने नेशनल फर्नीचर के पास किया गया।जिसका सुसज्जित भवन के साथ शुभारंभ 21 सितंबर सोमवार को किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विजय सिंह सैनी सहायक प्रबंधक रितेश सोयल, केशियर आदान मौयल, कन्हैयालाल शर्मा गोपाल मोयल तरुण वाधवा मोहनदास रामवत चिंटू भट्ट, सोनु गोसर स्टाप गण तथा वरिष्ठ श्री ओम सिंह भाटी, सुरेश पाटीदार, हनुमत सिंह मेरियाखेड़ी, निर्मल फरक्या, लक्ष्मीनारायण मांदलिया, शिवनारायण पाटीदार गौरीशंकर पाटीदार, अधिवक्ता संजय राजौरिया सहित ग्राहक व नागरिक गण उपस्थित रहें।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक के इस नये परिसर में आप सभी का स्वागत है बैंक का काम अपने ग्राहकों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान करना है और बैंक ऑफ इंडिया निरंतर प्रयास कर रही है। सभी ने अपना अमूल्य समय दिया उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।



