भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासुवासरा

श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंग के अवसर पर धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डॉ. कृष्णानंद महाराज का जन्मदिवस

श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंग के अवसर पर धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डॉ. कृष्णानंद महाराज का जन्मदिवस 

पंकज बैरागी  ✍️

सुवासरा। मानस की मंदिरों की पावन धरा पर श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन अयोध्यापुरी पंजाबी धर्मशाला में बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। सात दिवसीय कथा का आयोजन 18 सितंबर 2026 से किया जा रहा है, जिसमें अजमेर, पुष्कर एवं चित्तौड़, राजस्थान के प्रसिद्ध कथावाचक एवं अंतरराष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद जी महाराज की अमृतवाणी से श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन 21 सितंबर 2026, सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद जी महाराज का जन्मोत्सव भी गुरु भक्तों एवं मातृशक्ति द्वारा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कथा स्थल पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। गुरु भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने महाराजश्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा कथा परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि श्री कृष्णानंद जी महाराज का मंदसौर-नीमच क्षेत्र से विशेष स्नेह एवं लगाव रहा है। पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर, नीमच, छोटी काशी सीतामऊ, सुवासरा एवं शामगढ़ क्षेत्र में भी उनका विशेष जुड़ाव रहा है। ऐसे संत का जन्मोत्सव क्षेत्र में मनाया जाना श्रद्धालुओं के लिए गौरव का विषय है।

गुरु भक्तों एवं मातृशक्ति ने महाराजश्री के जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर धार्मिक एवं आध्यात्मिक सेवा के लिए आशीर्वाद की कामना की।

उक्त जानकारी श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के समाजसेवी एवं पत्रकार पंडित पंकज बैरागी ने प्रेस नोट के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}