गुराडिया प्रताप में 9 वें पोषण माह का किया गया आयोजन

गुराडिया प्रताप में 9 वें पोषण माह का किया गया आयोजन
सुवासरा। तहसील क्षेत्र के आदर्श ग्राम गुराडिया प्रताप में 9 वें पोषण माह का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वहां उपस्थित महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सभी को पोषण आहार के संबंध में विस्तृत जानकारियां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम पाटीदार,सुवासरा मेडिकल ऑफिसर अजय पाटीदार ने दी ।
उक्त कार्यक्रम में हमारी आंगनबाड़ी – “हमारी जिम्मेदारी” थीम अंतर्गत पोषण युक्त आहार का सेवन करना, तिरंगा थाली, सभी प्रकार के फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, दालें, सूरजना आदि का सेवन स्वस्थ रहने के लिए अति आवश्यक है, स्वस्थ बच्चा ही भारत की नींव है। आदि के बारे में बताया गया। स्वस्थ आहार का सेवन करें और स्वस्थ रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सरपंच प्रतिनिधि सुभाष पाटीदार, सहायक सचिव प्रमोद पाटीदार, स्वास्थ विभाग और महिला बाल विकास सुपरवाइजर सुनीता आर्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाए, आशा ए.एन.एम., सी.एच.ओ. उपस्थित रहे।



