आज 11 सितंबर 2026 शुक्रवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻 श्री श्री गणेशाय नमः 🙏🏻
🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 11 सितंबर 2026 शुक्रवार का पंचांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 11 सितंबर 2026 शुक्रवार का पंचांग
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
मास: भाद्रपद मास,
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि: अमावस्या (प्रातः 08:56 बजे तक, उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ)
वार: शुक्रवार
ऋतु : वर्षा
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी (दोपहर 01:16 बजे तक, उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र)
करण
नाग – 10 सितंबर 09:42 अपराह्न – 11 सितंबर 08:57 पूर्वाह्न
किस्तुघ्न – सितम्बर 11 08:57 पूर्वाह्न – सितम्बर 11 08:18 अपराह्न
बव – 11 सितंबर 08:18 अपराह्न – 12 सितंबर 07:46 पूर्वाह्न
योग: साध्य (सायं 05:02 बजे तक, उपरांत शुभ योग)
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति-
सूर्योदय का समय: प्रातः 06:04 बजे
सूर्यास्त का समय: सायं 06:31 बजे
चंद्रोदय का समय: प्रातः 06:06 बजे
चंद्रास्त का समय: सायं 06:30 बजे
आज का शुभ मुहूर्त –
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः काल 4.28 बजे से 5.17 बजे तक
प्रातः संध्या: सुबह लगभग 4:52 से 6:04 बजे
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल : प्रातः 07 बजकर 05 मिनट से प्रातः 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
सायाह्न संध्या: शाम लगभग 6:31 से 7:39 बजे
गोधुलि: सांयकाल 06.07 बजे से 6.55 तक
विजय: दोपहर 02.17 बजे से 3.10 तक
निशिता मुहुर्त: रात 11.53बजे से 12.41 बजे तक
आज का अशुभ समय –
राहुकाल : सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल : सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
यमगंड : दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति –
- सूर्य – सिंह राशि
- चंद्रमा – सिंह राशि
- मंगल – मिथुन राशि
- बुध – कन्या राशि
- गुरु – कर्क राशि
- शुक्र – तुला राशि
- शनि – मीन राशि, वक्री
- राहु – कुंभ राशि, वक्री
- केतु – सिंह राशि, वक्री
शुक्रवार दिन का चौघड़िया
चर – सुबह 6:04 से 7:37 बजे तक
लाभ -सुबह 7:37 से 9:10 बजे तक
अमृत – सुबह 9:10 से 10:44 बजे तक
काल – सुबह 10:44 से दोपहर 12:17 बजे तक
शुभ – दोपहर 12:17 से 1:51 बजे तक
रोग – दोपहर 1:51 से 3:24 बजे तक
उद्वेग – दोपहर 3:24 से 4:57 बजे तक
चर – शाम 4:57 से 6:31 बजे तक
रात का चौघड़िया
रोग – शाम 6:31 से 7:57 बजे तक
काल – शाम 7:57 से रात 9:24 बजे तक
लाभ – रात 9:24 से 10:51 बजे तक
उद्वेग- रात 10:51 से 12:17 बजे तक
शुभ – रात 12:17 से 1:44 बजे तक
अमृत – रात 1:44 से 3:11 बजे तक
चर -रात 3:11 से 4:37 बजे तक
रोग – सुबह 4:37 से 6:04 बजे तक
व्रत त्यौहार
- भाद्रपद अमावस्या / पिठोरी अमावस्या: आज स्नान-दान और पितृ तर्पण अमावस्या का विशेष महत्व है।
- मातृ अमावस्या / श्री शक्ति पूजा: मातृ शक्ति और कुलदेवी की आराधना का दिन है।
भाद्रपद अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में मीठा जल अर्पित करें और देवी को मीठे व्यंजन का भोग लगाएं.
आज 11 सितंबर 2026 शुक्रवार का राशिफल
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। मन अजीब सा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।
कर्क राशि- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी।
सिंह राशि -(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या राशि- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है।
तुला राशि- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक राशि- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी।
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🌺आपका दिन मंगलमय हो 🌺
