धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ

छोटी काशी के धर्म प्रेमी रमे शिव कि भक्ति में, भोलेनाथ ने किया नगर भ्रमण दिया आशीर्वाद

छोटी काशी के धर्म प्रेमी रमे शिव कि भक्ति में, भोलेनाथ ने किया नगर भ्रमण दिया आशीर्वाद

सीतामऊ। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री नर्मदेश्वर महादेव तालाब चौक, नीलकंठ महादेव रतनकुंड एवं वैद्यनाथ महादेव महावीर चौक से बाबा भोलेनाथ शाही ठाठ बाट के साथ वैवान में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले और भक्तों को दर्शन आशीर्वाद दिया।

शाही सवारी के अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव तालाब चौक पर महंत जितेंद्र दास महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी से सुरेंद्र व्यास नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडेय वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर जामलिया नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ राजमल सेठिया मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया सभापति विवेक सोनगरा नितेश गौड़ सुनील परमार गणेश वर्मा, लक्ष्मीनारायण कारा,एवं तहसीलदार किरण गहलोत नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति तथा जनप्रतिनिधि गणमान्य जनों की उपस्थिति में नर्मदेश्वर महादेव का पुजन अभिषेक कर गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी गई।

तत्पश्चात आराध्य देवी मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से बाबा भोलेनाथ का रथ भक्तों द्वारा खींचकर नगर भ्रमण के लिए आगे बढ़ाया इस अवसर पर उपस्थित धर्म प्रेमी जनों ने पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ का दर्शन आशीर्वाद लिया। शाही सवारी गणपति चौक महावीर चौक आजाद चौक पहुंचे जहां पर शिव शक्ति मिलन का अद्भुत संगम देखने को मिला

इस अवसर पर रतलाम के छोटे बच्चों की कम प्रस्तुति बड़वानी के आदिवासी नृत्य पार्टी सनावद धार के अघोरी पार्टी भगवान विष्णु की गरुड़ सवारी राधा कृष्ण की नृत्य प्रस्तुति सबका मनमोहन रही थी। वहीं श्रावण सोमवार को वैद्यनाथ महादेव, वटकेश्वर महादेव, जबरेश्वर महादेव, राधा बावड़ी महादेव, तथा कोटेश्वर महादेव सहित नगर क्षेत्र के देवालयों में भक्तों द्वारा पूजन अभिषेक और भव्य महाआरती और साबुदाना खिचड़ी, खीर मिठाई कि प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

शाही सवारी के अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कोटड़ा माता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल फरक्या भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी , सिद्धार्थ सोनी आदि ने भी बाबा भोलेनाथ के दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}