सुसज्जित और आधुनिक मॉडल पटवारी कार्यालय का लदुना में किया शुभारंभ

सुसज्जित और आधुनिक मॉडल पटवारी कार्यालय का लदुना में किया शुभारंभ
लदुना।जनसेवा को समर्पित एक सुंदर, सुसज्जित और आधुनिक मॉडल पटवारी कार्यालय का विधायक हरदीप सिंह डंग कलेक्टर दिव्यांक सिंह पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग द्वारा जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुभारंभ किया गया। यह भवन एक क्लस्टर के 5 पटवारियों के लिए बेहतर कार्यस्थल के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ आवश्यक सुविधाओं के साथ Wi-Fi, कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप एवं समस्त राजस्व अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर एसडीओपी दिनेश प्रजापति तहसीलदार किरण परिहार नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल सहित अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
एसडीएम शिवानी गर्ग ने बताया कि नागरिक और शासन के बीच पटवारी प्राथमिक एवं सहज इंटरफेस है। इसलिए उद्देश्य केवल एक सुंदर कार्यालय बनाना नहीं, बल्कि सुलभ, पारदर्शी और त्वरित राजस्व सेवाओं के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करना है ।


