मंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर: कौशल्या धाम की विक्षिप्त महिलाओं और बालिकाओं ने किए पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन

सावन के पावन अवसर पर प्रशासन ने कराए प्रोटोकॉल से दर्शन, देखा पशुपतिनाथ लोक

मंदसौर। सावन के पावन महीने में मंदसौर में संचालित विक्षिप्त महिला आश्रय गृह, कौशल्या धाम, रेवास देवड़ा रोड मंदसोर की महिलाओं और बालिकाओं ने विश्व प्रसिद्ध *अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ* के दर्शन किए। सावन के अवसर पर कौशल्या धाम परिवार ने विशेष पहल की। अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल के प्रोटोकॉल और मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल के सहयोग से सभी महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानपूर्वक महादेव के दर्शन कराए गए। इसके साथ ही उन्होंने नव-निर्मित पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण भी किया। मंदिर परिसर में पहुंचकर सभी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। दर्शन के दौरान कई महिलाओं के चेहरे पर खुशी और भावुकता साफ देखी गई।

इस अवसर पर आश्रय गृह की संचालिका अनामिका जैन के साथ स्टाफ सदस्य सुनीता हाड़ा, भावना, निर्मला राठौर, लक्ष्मी, सुभाष सहित पत्रकार नरेन्द्र धनोतिया उपस्थित रहे। कौशल्या धाम परिवार ने दर्शन व्यवस्था में सहयोग के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}