सम्मानमंदसौरमध्यप्रदेश

प्रभुलाल सूर्यवंशी (मैनेजर) को सद्भावना महोत्सव में मिला ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा नई दिल्ली में 85 विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

मंदसौर। वैश्विक शांति, सद्भाव एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत रत्न एवं देश के युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के समापन अवसर पर सद्भावना दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। समारोह में श्री प्रभु लाल सूर्यवंशी (मैनेजर), प्रमुख समाज सेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष (म. प्र.), राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली, को उनके रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं, सदाचारी जीवन एवं समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
श्री प्रभुलाल सूर्यवंशी (मैनेजर) को यह सम्मान पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार डॉ. जितेन्द्र सिंह, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के राजनीतिक सलाहकार श्री हरपाल रावत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं विधायक चौधरी रोहताश बेदी, सर्वाेच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए. पी. सिंह, समारोह अध्यक्ष एवं रोमा इंटरनेशनल कल्चर विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के चांसलर डॉ. एच. सी. गणेशिया, नेपाल राष्ट्र के जगद्गुरु शिव शक्ति बाबा तथा अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। समारोह में श्री प्रभु लाल सूर्यवंशी (मैनेजर) ने अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजनाओं एवं वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता तथा भारत-नेपाल मैत्री के संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, सेवा एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर श्री प्रभु लाल सूर्यवंशी (मैनेजर) को नेपाल की राजधानी काठमाण्डौ में दिसम्बर माह में प्रस्तावित सार्क राष्ट्रों के सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भी आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान श्री प्रभु लाल सूर्यवंशी (मैनेजर) ने पत्रकार सम्मेलन को भी संबोधित किया तथा अपने सामाजिक एवं जनसेवी कार्यों और भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विचार व्यक्त किए।
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने कहा कि श्री प्रभु लाल सूर्यवंशी (मैनेजर) द्वारा मंच का उद्देश्य ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विलेज एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’’ की भावना के माध्यम से विश्व बंधुत्व, सामाजिक समरसता, मानव एकता एवं वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए आमन्त्रित किया गया।
समारोह में सम्पूर्ण भारत से चयनित 85 विशिष्ट प्रतिभाओं ने सहभागिता की तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं को ‘‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, अधिवक्ता, चिकित्सक, सांस्कृतिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने इस अवसर पर सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएँ देते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में उनके रचनात्मक योगदान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}