अपराधमंदसौरमध्यप्रदेश

पति के सिर में गोली दागने वाली रुखसाना.. ‘भय्यू लाला कांड’: 6 महीने बाद भी बेसुराग

पति के सिर में गोली दागने वाली रुखसाना.. ‘भय्यू लाला कांड’: 6 महीने बाद भी बेसुराग

सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव सुरजनी में चर्चित ‘भय्यू लाला मर्डर केस’ को पूरे 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कानून के हाथों से दूर ‘कातिल पत्नी’ रुखसाना (मुमताज) अब भी फरार है। जिस खाकी पर उसने अपने पति को पीट-पीटकर मार डालने का झूठा आरोप लगाकर पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी, उसी पुलिस की एसआईटी (SIT) ने जब सच का पर्दाफाश किया तो कातिल पत्नी ऐसी फरार हुई कि छह महीने हो गए हैं अभी तक अदृश्य है! पति की हत्या का नाटक रचने वाली रुखसाना ने फरवरी 2026 को पति वाहिद उर्फ भय्यू लाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी!

पुलिस पर मढ़ा दोष, खुद निकली मास्टरमाइंड:- 18 फरवरी 2026 को सुरजनी गांव में जब कुख्यात ड्रग माफिया वाहिद उर्फ भय्यू लाला की लाश मिली, तो उसकी पत्नी रुखसाना ने रो-रोकर आसमान सिर पर उठा लिया था। उसने बाकायदा वीडियो जारी कर पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे कि ‘पुलिस वालों ने 6 लाख रुपये रिश्वत ली और फिर भी पति को डेढ़ घंटे तक पीट-पीटकर मार डाला।’

लेकिन जब SIT की फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो रुखसाना के इस ड्रामेका सबको पता चल गया और सचा सामने आ गया

क्या है घटना

भय्यू लाला की मौत दम घुटने या पुलिस की मारपीट से नहीं, बल्कि 3.2 एमएम की पिस्टल से सिर के पीछे (कान के पास) मारी गई गोली से हुई थी, जो आंख के पास से पार निकल गई थी।

दबिश के बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर रुखसाना ने ही ट्रिगर दबा दिया था।घर के अंदर सीमेंट से बने एक गुफानुमा गुप्त बंकर से खून के धब्बे और बाल बरामद हुए थे।हत्या के बाद रुखसाना के इशारे पर फर्श से खून के धब्बे मिटाने और पिस्टल छुपाने वाले उसके करीबी रिश्तेदारों—भांजे सलमान और साले बबलू—को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में 19 गंभीर मामलों का सामना कर रहे ड्रग माफिया भय्यू लाला को अंदाजा भी नहीं था कि जिस कानून से बचने के लिए उसने घर के बिस्तर के नीचे गुफानुमा बंकर बनाया था, उसकी मौत का फरमान कानून से नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी के हाथ से निकलेगा।

लेकिन घटना के 6 महीने बाद भी रुखसाना (मुमताज) अब भी फरार

पुलिस ने रुखसाना को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी और तीन विशेष टीमें भी बनाईं, लेकिन शातिर रुखसाना लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को गच्चा दे रही है।

फिलहाल, सीतामऊ थाना पुलिस और एसआईटी का दावा है कि रुखसाना को जल्द ही शिकंजे में ले लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}