देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 68 लीटर कच्ची शराब बरामद, 800 किग्रा लहन व भट्ठियां नष्ट

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 68 लीटर कच्ची शराब बरामद, 800 किग्रा लहन व भट्ठियां नष्ट

गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चल रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी, गोरखपुर के नेतृत्व में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।एस.एन. वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज (अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर) मय स्टाफ व अरविंद कुमार, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 की टीम के साथ संयुक्त रूप से थाना राजघाट क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी के किनारे स्थित विभिन्न संदिग्ध स्थलों, ग्रामों, अमरूद बागों एवं झाड़ियों में दबिश दी गई।दबिश के दौरान लगभग 68 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही लगभग 800 किलोग्राम लहन तथा कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}