समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 22 अगस्त 2026 शनिवार

///////////////////////////////
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के गरोठ में समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ
शिविर में मौके पर 112 आवेदनों का निराकरण किया गया
मंदसौर 21 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के गरोठ में जन समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में 112 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में 270 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया यादव, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
शिविर के पूर्व अधिकारियों द्वारा गरोठ क्षेत्र के लगभग 25 ग्रामों का भ्रमण करके ग्रामीणों से संपर्क किया गया। स्थानीय समस्याएं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की गई। कई समस्याओं का मौके पर हल, विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। विधायक, कलेक्टर तथा अधिकारीयों के दल द्वारा क्षेत्र के स्कूल, आंगनवाड़ियों, उचित मूल्य की दुकानों तथा अन्य शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को परखा गया। उद्यमियों से भी मुलाकात की गई। शासन की योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों द्वारा मजबूती से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए गए हैं।
इस दौरान विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अधिकारीयों द्वारा गांव-गांव भ्रमण करके समस्याओं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सभी लोग शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्रशासन गांव की ओर जाकर ग्रामीणों से मिल रहा है उनकी समस्याओं शिकायतों की जानकारी ले रहा है और जिन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण संभव है तत्काल निराकरण किया जा रहा है अन्य समस्याओं के निराकरण में समय सीमा दी जा रही है जन विश्वास अभियान में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें भी हल् की जा रही हैं।
इस अवसर पर शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्रहीयों को विधायक श्री चंद्र सिंह सिसोदिया तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा चेक वितरित किये
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गरोठ क्षेत्र में विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया तथा कलेक्टर दिव्यांक सिंह एवं अधिकारीगण विभिन्न ग्रामों में पहुंचे
जमुनिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
ग्राम जमुनिया में अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
लगभग एक हजार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया भी साथ रहे। जमुनिया में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिसोदिया ने ग्रामीणों को बताया कि प्रशासन आपकी समस्याओं शिकायतों को निराकरण करने में तत्परता से कार्य कर रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्रशासन द्वारा लगभग एक हजार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण किया गया है यह उपलब्धि जनहित में प्रशासनिक तत्परता का परिणाम है।
एसीसी ब्लॉक निर्माण फैक्ट्री का निरीक्षण
मंदसौर जिले में शासन की योजनाओं की मदद से उद्योग स्थापना आए तेजी से हो रही है नव उद्यमी सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम मानपुरा में उद्यमी श्री रणजीत सिंह चौहान द्वारा स्थापित की गई एसीसी ब्लॉक बनाने की फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया विधायक श्री चंद्र सिंह सिसोदिया भी साथ थे।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में भ्रमण के दौरान ग्राम नारिया बुजुर्ग में स्कूली बच्चों के साथ मध्यान भोजन किया गया निर्देशित किया गया कि भोजन की गुणवत्ता नियमित रूप से बेहतर रहे।
लाभान्वित हितग्राही
इसके अंतर्गत एमएसएमई विभाग द्वारा श्रीमती सुधा घाटिया को काजू प्रोडक्ट्स निर्माण के लिए, श्री मोहित अग्रवाल को एएसी ब्लॉक निर्माण श्रीमती अनीता फरक्या को गिट्टी एवं सेंड निर्माण श्रीमती तस्नीम को वायर मेश निर्माण, श्री महेश पाटीदार गिट्टी एवं सेंड , श्री तरुण अग्रवाल को अलोयज निर्माण श्री दुर्गा शंकर पाटीदार को बायो ब्रिकेट्स निर्माण के लिए रशि का चेक प्रदान किया गया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा श्री गजेंद्र गिरोठिया, श्री प्रद्युम्न लोहार, श्री संजय, श्री गुणवंत, श्री भेरूलाल श्री रामप्रसाद, श्रीमती निर्मला को उद्यानिकी गतिविधि व्यवसाय के लिए राशि के चेक प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत श्री भारत सिंह को दूध उत्पादक के लिए 8 लाख 89 हजार 218 रूपये की राशि का चेक प्रदान किया, नगर परिषद गरोठ द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के अंतर्गत श्री सतीश को दुग्ध व्यवसाय के लिए 15 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया, श्री ललित पंवार को बैंड के लिए 50 हजार रूपये श्रीमती मीनाक्षी को सिलाई के लिए 25 हजार रूपये श्री नवदीप को फूल माली के लिए 50 हजार रूपये श्रीमती रेशमा बी को सिलाई के लिए 50 हजार रूपये राशि के चेक प्रदान किए गए श्री सुशील कुमार यादव को औद्योगिक क्षेत्र गरोठ के भूखंड हेतु आशय पत्र, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत श्री आशीष त्यागी को औद्योगिक क्षेत्र गरोठ के भूखंड हेतु आशय पत्र, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत श्री संजय को ऑटो पार्ट्स के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया, श्री तूफान को ऑनलाइन एवं स्टेशनरी शॉप के लिए 50 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया, म. प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सखी स्वालंबन योजना के अंतर्गत श्रीमती लाली बाई को पशुपालन के लिए 75 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया, इसी तरह श्रीमती कृष्णा बाई को सब्जी बेचने और उगाने के लिए 75 हजार रुपए श्रीमती मेहताब बाई को बागवानी के लिए 75 हजार रुपए श्रीमती निर्मला बाई को सब्जी बेचने के लिए 75 हजार रुपए , श्रीमती सागर बाई को साड़ी सेंटर के लिए 75 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया, श्रीमती कृष्णा बाई को पशुपालन के लिए 75 हजार रुपए श्रीमती बाली बाई गंधर्व को साड़ी सेंटर के लिए 50 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा श्री भारत सिंह को दूध उत्पादन , श्री सुभाष पाटीदार कोऑयल मिल के लिए श्री गोवर्धन लाल को ट्रैक्टर के लिए चेक प्रदान किया, श्री सचिन पाटीदार को गेस्ट हाउस के लिए चेक प्रदान किया गया।
सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा श्री आयुष पाटीदार को एसी ब्लॉक के लिए चेक प्रदान किया गया श्री गौरव मोदी को इलेक्ट्रॉनिक आइटम श्री आयुष चौधरी को एमसेंट के लिए चेक प्रदान किया गया श्री अभय विश्वकर्मा को ग्राउंड नट के लिए श्री सुभाष पाटीदार को ऑयल मील के लिए तथा श्री त्रिलोक पाटीदार बारडिया अमरा को ऑयल मिल के लिए चेक प्रदान किया श्री पृथ्वीराज सिंह मानपुर रोड गरोठ को एसीसी ब्लॉक के लिए चेक प्रदान किया।
इस दौरान गरोठ एसडीएम श्री राहुल चौहान तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उद्यम संवाद आयोजित हुआ
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत गरोठ में उद्यम संवाद भी आयोजित किया गया है जहां मौजूद शासकीय योजनाओं से लाभान्वित क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां प्रस्तुत की गई इनमें उद्यानिकी विभाग की योजना से लाभान्वित उद्यमी श्री भरत सिंह द्वारा दुग्ध उत्पादन श्री सुभाष पाटीदार द्वारा ऑयल मिल स्थापना श्री गोवर्धन लाल द्वारा ट्रैक्टर खरीदी श्री सचिन पाटीदार द्वारा गेस्ट हाउस व्यवसाय के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन की कहानी सुनाई गई इसी प्रकार सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग अंतर्गत लाभान्वित उद्यमी श्री गौरव मोदी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक आइटम विक्रय श्री आयुष चौधरी द्वारा एम सैंड व्यवसाय तथा श्री अभय विश्वकर्मा द्वारा ग्राउंडनट व्यवसाय की सफलता की कहानी सुनाई गई।
——-
माननीय सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत “समाधान समारोह” में 1995 से लंबित ग्राम टोलखेड़ी के भूमि विवाद का सफल समाधान
मंदसौर 21 अगस्त 2026 / माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत “समाधान समारोह” के अंतर्गत माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण चिमन सिंह विरुद्ध भुवानी एवं अन्य का आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
उक्त प्रकरण मंदसौर जिले के ग्राम टोलखेड़ी के भूमि विवाद से संबंधित था, जो वर्ष 1995 से न्यायिक प्रक्रिया में लंबित था। लगभग तीन दशकों से लंबित इस पुराने विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान विशेष लोक अदालत की भावना के अनुरूप त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
प्रकरण के सफल समाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के प्रशिक्षित मध्यस्थ श्री संजय जैन द्वारा किए गए निरंतर एवं प्रभावी मध्यस्थता प्रयासों की विशेष भूमिका रही। उनके प्रयासों से पक्षकारों के मध्य संवाद एवं आपसी सहमति का वातावरण निर्मित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय से चले आ रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सका।
यह सफलता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मन्दसौर श्री अनीष कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन, विशेष लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री मनोज कुमार तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुधीर सिंह निगवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी के प्रभावी निर्देशन एवं समन्वय से प्राप्त हुई।
लगभग 31 वर्षों से लंबित इस प्रकरण का समझौते के माध्यम से सफल निराकरण यह दर्शाता है कि मध्यस्थता एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रक्रिया न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाते हुए पक्षकारों को शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्रदान कर सकती है।
यह प्रकरण माननीय सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत “समाधान समारोह” के उद्देश्य एवं भावना को सार्थक करते हुए इस संदेश को मजबूत करता है कि न्याय केवल विवाद का निर्णय नहीं, बल्कि विवाद का स्थायी एवं सौहार्दपूर्ण समाधान भी है।
======
पुलिस अधीक्षक श्री मीणा द्वारा जनसुनवाई का आयोजन कर कुल 40 शिकायतों को सुनकर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया
आज दिनांक 18.08.26 को जिला पुलिस कंट्रोल मंदसौर में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी एस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ अनुभाग श्री दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर व थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर श्री शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी श्री कुलदीप सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। आज की जनसुनवाई में कुल 40 आवेदकों की शिकायतों का श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदक को समक्ष में सुनकर उनकी समस्या/शिकायत के उचित वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को तत्काल निर्देशित भी किया गया।
==
गरोठ हत्या के मामले में आरोपी राजू उर्फ राजाराम दोषमुक्त
गरोठ -हत्या के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में गरोठ न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले में आरोपी राजू उर्फ राजाराम पिता बालाराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कछालिया को दोषमुक्त कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण प्रकरण में आरोपी की ओर से अधिवक्ता एम. आजम खान एवं उनके पुत्र अधिवक्ता अरबाज खान ने पैरवी की। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, गरोठ, माननीय श्री पूंजिया बारिया द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2026 को सुनाए गए निर्णय में न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया।
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 103 एवं 238 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोजन चलाया गया था। अभियोजन की ओर से साक्षियों के कथन, घटनास्थल का नक्शा, मेडिकल रिपोर्ट, एफएसएल जांच रिपोर्ट, जब्ती एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे।
आजम खान का अनुभव, अरबाज खान की सक्रिय पैरवी बनी मजबूत कड़ी
इस पूरे मामले में अधिवक्ता एम. आजम खान और उनके पुत्र अधिवक्ता अरबाज खान की पिता-पुत्र की जोड़ी विशेष रूप से चर्चा में रही। एक ओर आजम खान का लंबे समय का न्यायिक अनुभव और दूसरी ओर अरबाज खान की सक्रियता एवं आधुनिक कानूनी दृष्टिकोण ने पैरवी को मजबूती प्रदान की। दोनों अधिवक्ताओं ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन करते हुए महत्वपूर्ण तथ्य एवं कानूनी पहलुओं को न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। उनकी पैरवी का फोकस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों की विश्वसनीयता और अभियोजन के आरोपों को कानूनी कसौटी पर परखने पर रहा। गरोठ में पिता-पुत्र की जोड़ी ने बनाई अलग पहचान
अधिवक्ता आजम खान और अरबाज खान की जोड़ी को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा रहती है कि दोनों किसी भी मामले में केवल पैरवी तक सीमित न रहकर उसके प्रत्येक तथ्य और दस्तावेज का बारीकी से अध्ययन करने पर जोर देते हैं।
अनुभव और युवा ऊर्जा का यह मेल उनकी पैरवी की खास पहचान बनता जा रहा है। गंभीर आपराधिक मामलों में तथ्यों की गहराई से पड़ताल, साक्ष्यों का कानूनी परीक्षण और न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से पक्ष रखने की उनकी शैली ने उन्हें क्षेत्र के चर्चित अधिवक्ताओं में स्थान दिलाया है।
फैसले से परिवार और अधिवक्ता पक्ष में खुशी
राजू उर्फ राजाराम के दोषमुक्त होने के फैसले के बाद उनके पक्ष में पैरवी कर रहे अधिवक्ता एम. आजम खान एवं अरबाज खान के समर्थकों और परिचितों में खुशी का माहौल रहा। इस सफलता को दोनों अधिवक्ताओं की मेहनत, तैयारी और प्रभावी कानूनी पैरवी से जोड़कर देखा जा रहा है। आजम खान और अरबाज खान की यह सफलता पिता-पुत्र की उस कानूनी साझेदारी का उदाहरण है, जिसमें अनुभव, मेहनत, तैयारी और नई पीढ़ी की ऊर्जा एक साथ दिखाई देती है। न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के समग्र परीक्षण के बाद दिया गया यह फैसला दोनों अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पेशेवर उपलब्धि माना जा रहा है
=======
समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखा रहे, सीएमओ गिरीश शर्मा
24 घंटे में बंद फव्वारा चालू, मुक्तिधाम से लेकर वृक्षारोपण कार्य दिए त्वरित निर्देश
गरोठ। नगर की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर नगर परिषद सीएमओ गिरीश शर्मा की कार्यशैली इन दिनों चर्चा में है। समस्या सामने आते ही संबंधित -कर्मचारियों को निर्देश देकर मौके पर काम शुरू करवाने की उनकी तत्परता से कई कार्यों को गति मिली है।
हाल ही में पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित प्राचीन बावड़ी के लंबे समय से बंद पड़े कमलनुमा फव्वारे को लेकर सीएमओ गिरीश शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और 24 घंटे के भीतर फव्वारे की मरम्मत, सफाई-पुताई तथा उसे पुनः चालू करने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर काम भी शुरू हो गया।
इसी तरह मुक्तिधाम की समस्याओं के निराकरण, पीडब्ल्यूडी के सामने वृक्षारोपण कार्य को व्यवस्थित करने सहित नगर की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सीएमओ ने संबंधित अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी की सक्रियता से यह संदेश गया है, कि समस्या बताने के बाद उस पर कार्रवाई भी हो सकती है। जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर मौके पर काम करवाने की शैली से नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।
फव्वारे की रौनक लौटाने से लेकर अन्य जनहित के कार्यों तक— सीएमओ गिरीश शर्मा की तत्परता फिलहाल गरोठ में चर्चा का विषय बनी हुई है।
=======
दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा दो दिवसीय जूनियर खो खो लीग प्रतियोगिता संपन्न
मन्दसौर। दो दिवसीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता अटल बिहारी खेल परिसर दलौदा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि के रूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री बंशीलाल राठौर, गोलू केथवास उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत एंब्रोज वाल्टर,हेमंत सेन, अभिषेक सेठिया, शिव भानु प्रताप सिंह, अर्जुन मौर्या, चंदन शर्मा आदि ने किया।
प्रतियोगिता में दलौदा की चार टीमों ने भाग लिया, भाग लेने वाली टीमें दलौदा चैंपियन, दलोदा स्ट्राइकर्स, दलोदा राइडर्स, दलोदा टाइटंस रही । प्रतियोगिता के सभी मैच लीग पद्धति द्वारा खेले गए, प्रतियोगिता का फाइनल मैच में दलोदा चैंपियन एवं दलोदा टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें दलौदा चैंपियन विजेता रही और दलोदा टाइटंस उपविजेता रही एवं तीसरा स्थान पर दलौदा राइडर्स रही है। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रज्ञा पाटीदार, बेस्ट अटैकर जगदेव, बेस्ट डिफेंडर कृष्णा राठौर को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया। यह जानकारी दलोदा स्पोर्ट्स ऐकडमी के कोच एंब्रोस वॉल्टर ने दी।



