ग्राम पालसोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

ग्राम पालसोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई
पालसोड़ा/नीमच। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण द्वारा ग्राम पालसोड़ा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जन्म जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान (भंवरासा) एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चौहान ने राजीव गांधी जी के जीवन, उनके संघर्षों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला।
बच्चों एवं मरीजों को बांटे फल
जयंती के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए प्राथमिक स्कूल में बच्चों को फल वितरित किए गए। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल वितरण किया।
वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान (भंवरासा), मंडलम अध्यक्ष राकेश उपाध्याय, सुनील जाट, गोविंद धनगर ,मुन्नालाल जाट,पूरन सिंह राजपूत,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



