नीमच

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत नीमच जिले में युवाओं की सहभागिता से विविध गतिविधियां आयोजित, वार्ड क्र.19 में युवाओं ने किया श्रमदान

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत नीमच जिले में युवाओं की सहभागिता से विविध गतिविधियां आयोजित, वार्ड क्र.19 में युवाओं ने किया श्रमदान

नीमच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत नीमच द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत वार्ड क्रमांक 19, तिलक वार्ड, मुलचंद मार्ग, नीमच में स्वच्छता ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोपाल जी नरवाल, नगर पालिका नीमच द्वारा की गई तथा उनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत नीमच के युवाओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जिले में इसके अतिरिक्त स्वच्छता शपथ, जागरूकता गतिविधियां, श्रमदान, सफाई अभियान, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

समस्त कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में संचालित किए जा रहे हैं। मेरा युवा भारत नीमच द्वारा युवाओं एवं आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}