प्राचीन बाबा रामदेव जी के तीन दिवसीय मेला आयोजन होगा

श्री मनजीत प्रजापति मेला जन सहयोग समिति अध्यक्ष बनाये गये,मेले की तैयारीया हुई प्रांरभ
मल्हारगढ! रूनिजा मारवाड (राज) के बाद द्वितीय स्थान माने जाने वाले मल्हारगढ के प्राचीन बाबा रामदेव जी स्थान पर तीन दिवसीय मेला आयोजन कि तैयारीयो के संबंध में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम प्रजापति की अध्यक्षता में नगर परिषद पार्षदगण एंव प्रतिनिधियो की बैठक संपन्न हुई ।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर परिषद एवं जन सहयोग से प्राचीन बाबा रामदेव जी का तीन दिवसीय मेला दिनांक 11 सितम्बर 26 से 13 सितम्बर 2026 तक भव्य आयोजन हेतु बैठक मे चर्चा की जाकर मेले मे दिनांक 11 सितम्बर को मेला शुभारंभ एवं रात्रि में विशाल भजन संध्या , दिनांक 12 सितम्बर को बाबा रामेदव जी की शोभा यात्रा एव अखाडो का सम्मान समारोह दिनांक 13 सितम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजन का निर्णय लिया गया है। बैठक में मैला जन सहयोग समिति हेतु नाम सुझाये गये जिसमे मैला समिति अध्यक्ष श्री मनजीत प्रजापति को सर्व सहमति से मनोनित किया गया।
मेले में बाहर से आने वाले व्यवसाईयो झुले, चकरीयो व अन्य व्यवसाईयो की व्यवस्था व मेले में आने वाले जनता के मनोरंजन के लिये भी रंगारंग कार्यक्रमो के आयोजन हेतु चर्चा कर भव्य रूप से मेला आयोजन करने का निर्णय सर्वानुमति से लिया गया।
बैठक में नगर परिषद पार्षद खुमानसिंह सोलंकी , अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रकाश कछावा पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश प्रजापति, श्री दीनदयाल माली, श्री हरिश साहु सासंद प्रतिनिधि श्री अभिषेक मुजावदिया, विधायक प्रतिनिधि श्री रमेशचन्द्र विजयवर्गीय, वरिष्ठ पार्षद श्री मनीष चौहान, श्री गोपाल कसोदनिया, श्रीमती कल्पना प्रवीण सक्सेना, श्री सुनिल सुथार श्री योगेश कछावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश गुप्ता थे।
बैठक के अंत में विधायक प्रतिनिधि श्री रमेशचन्द्र विजयवर्गीय की धर्मपत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमति शांतादेवी विजयवर्गीय के देहावसान पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
=============



