गरोठमंदसौर जिला

श्री कालेश्वर महाराज मंदिर साठखेड़ा दर्शन को पहुंचे, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीकृष्ण नेमा

 पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजना चंदप्रकाश पंडा ने किया भव्य स्वागत

गरोठ-एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर साठखेड़ा पहुंचे, इंदौर के पूर्व विधायक, पूर्व भाजपा मंदसौर जिला प्रभारी एवं भाजपा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कालेश्वर महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

धार्मिक यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीकृष्ण नेमा का खड़ावदा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंदप्रकाश पंडा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रंजना चंदप्रकाश पंडा के निवास पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। पंडा दंपती ने पुष्पमालाओं एवं आत्मीय भाव से उनका स्वागत कर क्षेत्र में उनके आगमन को गौरव का अवसर बताया।

इस अवसर पर इंदौर नगर निगम के राजस्व सभापति निरंजन सिंह चौहान ‘गुड्डू भैया’ तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी लालू नेमा ‘बाऊजी’ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने गोपीकृष्ण नेमा से आत्मीय मुलाकात कर धार्मिक यात्रा एवं क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

गोपीकृष्ण नेमा ने इस आत्मीय स्वागत के लिए चंदप्रकाश पंडा एवं श्रीमती रंजना पंडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का यह स्नेह और अपनापन सदैव ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

पंडा दंपति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत केवल औपचारिक अभिनंदन नहीं, बल्कि वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा के प्रति सम्मान, विश्वास और आत्मीय संबंधों की सुखद अभिव्यक्ति रहा। धार्मिक आस्था, सामाजिक सरोकार और संगठनात्मक आत्मीयता से ओतप्रोत यह मिलन क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय रहा।

–00–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}