विकासमंदसौर जिला

चार साल की मेहनत रंग लाई, मगराना को मिली विकास कार्यों कि बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का जताया आभार

मांगलिक भवन डोम, हाईमास्ट लाइटें, मगराना-आक्याबिका व तीनों गौशाला सड़क डामरीकरण के स्वीकृति पर ग्रामवासियों में खुशी कि लहर

मगराना।मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मगराना में वर्षों से चली आ रही मांगें अब धीरे-धीरे धरातल पर उतरती दिखाई दे रही हैं। गांव के युवा सरपंच पवन पाटीदार और जनपद सदस्य प्रतिनिधि शांतिलाल गवरी के लगातार चार वर्षों के प्रयासों से मगराना को एक साथ कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। इनमें 3 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से मगराना-आक्याबिका एवं तीनों गौशाला मार्ग का डामरीकरण, 25 लाख रुपए की लागत से मांगलिक भवन डोम तथा 10 लाख 64 हजार रुपए की लागत से 30-30 फीट ऊंची 8 हाईमास्ट स्टेट लाइटें शामिल हैं।

सड़क से लेकर मांगलिक भवन तक विकास की दस्तक

मगराना-आक्याबिका और तीनों गौशाला मार्ग के डामरीकरण का कार्य गांव के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से ग्रामीणों को आवागमन में सड़क की स्थिति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब 3 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण एवं डामरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यानी अब गांव में सिर्फ रोशनी ही नहीं, विकास की राह भी पक्की होती दिखाई दे रही है।

खुले मैदान से अब मांगलिक भवन तक का सफर

गांव में वर्षों से मांगलिक भवन नहीं होने के कारण शादी-विवाह, सामाजिक, धार्मिक और अन्य आयोजनों के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कार्यक्रम छोटा हो या बड़ा, उचित स्थान के अभाव में ग्रामीणों को खुले मैदान में आयोजन करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

अब 25 लाख रुपए की लागत से मांगलिक भवन डोम की सौगात मिलने से ग्रामीणों को सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीणों का कहना है कि अब शादी-ब्याह के लिए “मौसम की मेहरबानी” पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

चार साल तक नहीं छोड़ी उम्मीद

सरपंच पवन पाटीदार और जनपद सदस्य प्रतिनिधि शांतिलाल गवरी पिछले करीब चार वर्षों से मगराना में मांगलिक भवन डोम की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत रहे। दोनों ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से कई बार मुलाकात कर आवेदन एवं लिखित निवेदन के माध्यम से गांव की समस्या रखी।

पहले भी मांगलिक भवन डोम की स्वीकृति के प्रयास हुए, लेकिन किसी कारणवश उस समय मगराना को यह सौगात नहीं मिल सकी। इसके बावजूद दोनों ने प्रयास जारी रखे और आखिरकार चार साल की मेहनत रंग लाई।

अब मगराना में ‘दिन ही नहीं, रात भी रोशन’

मांगलिक भवन के साथ गांव को 8 हाईमास्ट स्टेट लाइटों की सौगात भी मिली है। 30-30 फीट ऊंची इन हाईमास्ट लाइटों के लिए 10 लाख 64 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। लाइटें लगने के बाद गांव के विभिन्न हिस्सों में रात के समय रोशनी का इंतजाम बेहतर हुआ है।

ग्रामीणों के बीच अब मजेदार अंदाज में चर्चा है—“पहले कार्यक्रम के लिए जगह ढूंढनी पड़ती थी और रात में अंधेरा ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती थी… अब मांगलिक भवन भी है और गांव में उजाला भी।

करीब 4.28 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मगराना में 3.92 करोड़ रुपए की सड़क, 25 लाख रुपए का मांगलिक भवन डोम और 10.64 लाख रुपए की हाईमास्ट लाइटों को जोड़ें तो कुल करीब 4 करोड़ 27 लाख 64 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात सामने आती है।

ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ सरकारी निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही जरूरतों के पूरे होने की खुशी है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए युवा सरपंच पवन पाटीदार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शांतिलाल गवरी एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

अब ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात है—“मगराना में सड़क भी पक्की, कार्यक्रम की जगह भी पक्की और रात की रोशनी भी पक्की… विकास ने इस बार तीनों मोर्चों पर एंट्री मार दी।

इनका कहना है:-

मांगलिक भवन व हाई मास्क लाइटे को लेकर लगातार ग्रामीणों द्वारा जानकारी बताई जा रही थी लगातार डिप्टी सीएम से इन कामों को लेकर सम्पर्क मे रहे जिसकी बाद स्वीकृति हुई डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बहुत बहुत धन्यवाद आभार

– पवन पाटीदार सरपंच ग्राम पांच मगराना

—–

जनपद क्षेत्र से लगातार जनता द्वारा बताया जा रहा था की मांगलिक भवन, हाई मास्क लाइट व मगराना से आक्याबिका व गोशाला तक डामरीकरण हो जाये तो बेहतरीन होगा है जिसका लगातार प्रयास कर तीनो काम हो गए है जनता ही सर्वोपरि है ll डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने क्षेत्र की समस्या को समझा वास्तव में वे विकास पुरुष है!

-शांतिलाल गवरी जनपद सदस्य मल्हारगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}