
संकुल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में नेत्र परीक्षण संपन्न
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टि दोष पाए जाने वाले विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल में संकुल स्तरीय छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 525 में से 154 छात्राओं में दृष्टि दोष पाए गए।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूतिया 59 में से दो दृष्टि दोष पाए गए।प्राथमिक विद्यालय ताल क्रमांक एक 169 में से दो दृष्टि दोष पाए गए।शासकीय माध्यमिक विद्यालय बगूनिया 66 में से 12 दृष्टि दोष पाए गए।
एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय पंथ पिपलोदा 128 में से 3 दृष्टि दोष पाए गए जाकर संकुल स्तरीय नेत्र परीक्षण संपन्न हुआ ।उक्त जानकारी से संकुल स्तरीय नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्राचार्य प्रमोद कुमार भट्ट को सूचित किया।
छात्राओं का नेत्र परीक्षण आलोट ब्लॉक के सहायक नेत्र चिकित्सक डॉक्टर अरुण भार्गव द्वारा किया गया। कुछ समय बाद निशुल्क चश्मे छात्र-छात्राओं को वितरित किए जाएंगे।



