मंदसौर जिलासीतामऊ

बोलिया में मांगलिक भवन बनाने की मांग को लेकर सी.ई.ओ. धर्मेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन

बोलिया में मांगलिक भवन बनाने की मांग को लेकर सी.ई.ओ. धर्मेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन

सीतामऊ,18 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद युवा जिला अध्यक्ष , ग्राम पंचायत गलिहारा उपसरपंच मुकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बोलिया में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए मांगलिक भवन बनाने की मांग को लेकर जनपद पंचायत सीतामऊ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.ई.ओ. धर्मेंद्र यादव को को ज्ञापन सौंपा गया।

ग्राम पंचायत बोलिया के SC/ST मोहल्ले में 50+ परिवार रहते हैं। लेकिन आज तक यहां कोई मांगलिक भवन नहीं है। गरीब परिवारों को शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए महंगा किराया देना पड़ता है।

अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के सम्मान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोलिया ग्राम पंचायत के SC/ST मोहल्ले में शासकीय भूमि पर शीघ्र मांगलिक भवन का निर्माण कराया जाए। इसके लिए बजट स्वीकृत किया जाए।साथ में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}