मंदसौरमंदसौर जिला

गुजराती सेन समाज और प्रयास सेन फाउंडेशन ने बच्चों, एवं वरिष्ठ समाजनो को किया सम्मानित


“प्रतिभा का सम्मान समाज का अभिमान”

मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में जिला गुजराती सेन समाज संगठन एवं प्रयास सेन फाउंडेशन मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का सफल आयोजन संपन्न हुआ  । इस गरिमामय कार्यक्रम में विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले 175 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया  ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं सैन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ! तत्पश्चात बालिकाओं ने  मधुर स्वर में सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम की प्रस्तुति दी  । मंच संचालन ओमप्रकाश खींची द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया  ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कबीर कंसल्टेंसी व रियल एस्टेट के वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र पटेल (इंदौर), भारतीय सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सेन (पलसूद), प्रतापगढ़ के मुख्य जिला अधिकारी सह सिविल सर्जन डॉ. धीरज सेन,(प्रतापगढ़) तथा( नीमच (के वरिष्ठ समाजसेवी रमनकुमार गेहलोत मंचासीन रहे ! कार्यक्रम की अध्यक्षता गुजराती सेन समाज संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम राठौर (कचनारा)एवं जिला युवाध्यक्ष किशोर देवड़ा (मानपुरा) ने की  ।
अतिथियों का गर्मजोशी से ढोल ढमाकों के साथ स्वागत आयोजन के संयोजकों और समाजसेवियों अंतिम देवड़ा (प्रदेश महामंत्री, भारतीय सेन समाज), अर्जुन राठौर (छोटू भैया), राकेश सेन सम्राट, ओमप्रकाश खींची,(रामपुरा वाला )अनिल परिहार, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रहलाद परिहार, संरक्षक अशोक परमार (ढिकोला वाले), शंभूसेन राठौर (प्रदेश उपाध्यक्ष), मनीष राठौर (मोनू भाई), अनिल कुमार वप्ता, दीपेश परमार एवं डॉ. राजेश बोराना द्वारा किया गया  ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्षीय स्वागत भाषण बलराम राठौर और किशोर देवड़ा ने दिया, जिसमें उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को निरंतर मेहनत करने और समाज का नाम रोशन करने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया ।
मंचासीन अतिथियों के हाथों 175 होनहार बच्चों का सम्मान किए जाने पर पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ! कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन एवं बच्चों के परिजन उपस्थित थे  ।  वही एक और पश्चिम निमाड़ सेंधवा, धामनोद के वरिष्ठ समाज जन एवं युवा साथी व उपस्थित थे ।  कार्यक्रम के अंत में गुजराती सेन समाज संगठन, मंदसौर के नगर अध्यक्ष राकेश सेन सम्राट ने सभी अतिथियों, संयोजकों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया  ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}