
खंड स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के मैदान में सम्पन्न किया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
खण्ड स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल प्राचार्य प्रमोद भट्ट, विनोद कुमार शर्मा,सेवानिवृत शिक्षक हाजी सरफराज खान पठान एवं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में एस आर पब्लिक स्कूल आलोट, महावीर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं व्यायाम शिक्षक मनीष शर्मा, रेफरी आसिफ खान, इफ्तिखार बेग, अजय बैरागी एवं गोविंद जटिया ने संपन्न करवाई ।यह जानकारी प्रतियोगिता के संयोजक प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल विनोद कुमार शर्मा ने दी।



