मंदसौरमंदसौर जिला

सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला—15 लाख के सोने के जेवर बरामद

सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला—15 लाख के सोने के जेवर बरामद

मंदसौर। वायडी नगर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देने, होटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण ऐंठने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी गोपाराम उर्फ गोपाल उर्फ राजवीर (28) को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को होटल संचालक बताकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके गांव कानाकोलर, जिला सिरोही (राजस्थान) से पीड़िता से लिए गए करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए।

बरामद आभूषणों में सोने की 4 चूड़ियां, 4 अंगूठियां, 5 मांदलिया, 1 हार, 1 मंगलसूत्र, 1 सोने की चेन और 1 जोड़ी झुमकियां शामिल हैं।

इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, उपनिरीक्षक जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष लबाना, अरविंद पुरोहित, आरक्षक राजेंद्र मेघवाल, दीपक सुथार तथा साइबर सेल के आशीष बैरागी, मुजफ्फरउद्दीन और मनीष बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}